रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन अमावस्या तिथि को अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल नर्मदापुरम द्वारा सामूहिक दीपदान का आयोजन विवेकानंद घाट पर किया गया। सभी ने पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर 31- 31 बत्ती के दीपक बनाकर दीपदान किया । इस अवसर पर अग्रवाल समाज की सभी बहनों ने पंडित द्वारा संकल्प लेकर मां नर्मदा में दीप दान एवं आरती की । इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता, जिले एवं नगर कार्यकारिणी के सदस्य निरुपमा अग्रवाल, आशा मुकेश अग्रवाल, आशा सुरेश अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संतोष के अग्रवाल, संतोष विजय अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, भावना गुप्ता, उर्मिला अग्रवाल, रुचि अग्रवाल,रेखा महेंद्र अग्रवाल, कल्पना, कल्याणी अग्रवाल, रेखा संदीप अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में बहनों ने दीपदान किया ।


