गंज बसौदा मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा कुरबाई मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज कुरवाई पहुंचने पर अभूतपूर्व ऐतिहासिक, आत्मीय स्थानीय स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ा चौतरफा फूलों – पंखुड़ियों की बौछारों से किया गया है। मुख्यमंत्री जी का ऐतिहासिक भव्य स्वागत के लिए आज कुरवाई में जनसैलाब उमड़ा। इस बीच बुन्देली लोकगीत गाकर लोहड़ी नृत्य कर अभिनंदन की नई परंपरा ने छबि बेखेरी है। जनदर्शन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जी को स्वागत की ब्यार ने आजाद नहीं होने दिया।
मुख्यमंत्री जी का आज विदिशा के कुरवाई विकासखंड अंतर्गत रुसिया के हेलीपैड पर आगमन हुआ। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान कुरवाई के घूंघट गार्डन से जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से मुख्यमंत्री श्री चौहान रथ पर सवार होकर निकले। मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने एवं उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री जी घुंघट गार्डन से होते हुए बस स्टैंड पर जन दर्शन यात्रा पहुंची। जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री जी का जगह-जगह आम जनों के द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आम जनों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए आम जनों से आत्मियता से मिले।
जनदर्शन के दौरान घूंघट गार्डन से लेकर बस स्टैंड तक जगह-जगह विभिन्न सामाजिक शासकीय व अन्य संगठनों के द्वारा टेंट लगाकर मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करते हुए पुष्प वर्षा, गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार के बीच मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया है। आम जनों के द्वारा फूल माला और बड़ी मालाओं से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया है इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने भी आम जनों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनके अभिनंदन को स्वीकार किया।
जनदर्शन यात्रा के प्रारंभ से लेकर बस स्टैंड तक विभिन्न सामाजिक, शासकीय संगठनों समेत आमजनों के द्वारा स्वागत किया गया है जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा, अखिल भारतीय यादव महासभा, महिला मोर्चा, साहू समाज संघ, सीएम राइज स्कूल कुरवाई, स्कूल शिक्षा विभाग उच्च पद प्रभार पदोन्नति पर शिक्षको द्वारा स्वागत, सर्व सेन समाज संगठन कुरवाई, स्वच्छ ग्राही सीएफटी संगठन, कुशवाहा महासभा कुरवाई, दांगी क्षत्रिय समाज संघ, विश्वकर्मा महापंचायत संगठन कुरवाई के साथ-साथ लाडली बहनाओं ने भी रोड पर आकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाडली बहनाओं का रथ पर से ही दोनों हाथों से अभिवादन किया।
करीब दो किलोमीटर की जन दर्शन यात्रा को कुरवाई के बस स्टैंड पर पहुंचने में लगभग सवा दो घंटे का समय लगा। जन दर्शन रथ में मुख्यमंत्री जी के साथ सागर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे, जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य डॉ राकेश जादौन साथ मौजूद रहे जबकि जनदर्शन यात्रा में साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधि गण, विभिन्न समाजों के संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण जन सहित अन्य समुदाय के भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जी ने आमजनो पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन स्वीकारा-
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आम जनो के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी रथ पर से ही आम जनों के ऊपर भी पुष्प वर्षा की है। रथ पर सवार मुख्यमंत्री जी से आमजन व लाड़ली बहनाओं व बच्चियों के द्वारा मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री जी ने आमजनों से हाथ मिलाया और उनसे आत्मियता से मिले हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान आमजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण से आश्वस्त कराया।
ग्रामीण परंपरा का लोक नृत्य-
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रथ पर सवार होकर आम जनों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे इस दौरान रथ के आगे की ओर ग्रामीण परंपरा अनुसार लोक नृत्य का मंचन कलाकारों द्वारा दिया जा रहा था जिसमें ढपली की थाप पर दिल-दिल-घोड़ी एवं अन्य साथी कलाकार थिरक रहे थे। ग्रामीण परंपरा का उपरोक्त लोक नृत्य सागर जिले के बांदरी के जय माता जानकी मैया लोक नृत्य एवं ढपला रमतूला पार्टी के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
बालकनी से बरसाए पुष्प –
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान निर्धारित रूट पर आमजनो के द्वारा अपने-अपने घरों की बालकनी पर आकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री जी ने उनका भी रथ पर से ही अभिवादन स्वीकार किया। घरों से आमजनों के द्वारा बालकनी से ही मुख्यमंत्री जी के रथ पर पुष्प वर्षा की गई है।


