रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। स्कूल वाहन चालक संघ द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया इस उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य तिरंगा स्कूल वाहन रैली निकली गई । जिसमें शहर के सभी स्कूलों के स्कूल वाहन चालक वाहन लेकर शामिल हुए। रैली चामुंडा चौराहा, हनुमान मंदिर में हनुमान जी की आरती करके प्रारंभ हुई।रैली को नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे जी ने हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया। रैली इटारसी शहर के विभिन्न मार्ग से होती हुई गांधी स्टेडियम के गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंची जहां पर उपस्थित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी अतिथि शिव भारद्वाज, जाफर सिद्दीकी सर द्वारा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत स्कूल वाहन चालक संघ के वरिष्ठ वाहन चालकों को सम्मानित किया गया । वरिष्ठ वाहन चालकों का जाफर सिद्दीकी सर एवं श्री शिव भारद्वाज द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात रैली का समापन हुआ । इस अवसर पर चालक संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


