रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में अभिव्यक्ति मंच का आयोजन किया गया, जिसमें देश भक्ति पर आधारित गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बंगाली भाषा में प्रस्तुतियां दी गई। एसडीएम नर्मदापुरम श्री आशीष पांडे , जिला शिक्षा अधिकारी श्री शत्रुंजय सिंह बिसेन, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग वंदना रघुवंशी, अभिव्यक्ति मंच संयोजक खेल एवं युवा कल्याण विभाग आरती शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नगर के प्रसिद्ध गायक कमल झा एवं एसडीएम आशीष पांडे द्वारा भी देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के समापन में सभी का सम्मान किया गया, संचालन श्रीमती आरती शर्मा ने किया।


