रिपोर्ट -महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़- बारिश रूकने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ चुकी है जिससे खेत भी सुख रहे हैं किसान हताश हैं। इसके साथ दोहरी मार अघोषित बिजली कटौती एवं लो ओल्टेज कारण हो रही है, क्षेत्र के किसानों की समास्याओं को लेकर आज लाल बहादुर नगर क्षेत्र के भाजपा किसान नेता हेमलाल वर्मा के नेतृत्व में 20 गांव के किसानों ने बिजली विभाग लाल बहादुर नगर में आज ज्ञापन सौंपकर कनिष्ठ अभियंता अनुराग कोर्राम को समास्याओं से अवगत कराया। हेमलाल वर्मा ने बताया कि लगभग 15 दिनों से लो ओल्टेज और बिजली कटौती से किसान एवं आम जनता त्रस्त है, किसी भी गांव में ठीक से बोर पंप नहीं चल रहा है और ना ही पंखा चल रहा है,दिन भर किसान मेहनत करके शाम को घर आता है बिजली बंद रहने से चैन से आराम तक नहीं कर पा रहा है। किसानों के खेत सुख रहे हैं फसल को तुरंत पानी की आवश्यकता है बोर पंप नहीं चलने से किसान दुखी हैं। हेमलाल वर्मा ने किसानों के साथ ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया है और कहा है कि इससे पहले लो ओल्टेज और बिजली कटौती को ठीक नहीं किया गया ,तो अगले सप्ताह क्षेत्र के 20 गांव के किसानों के साथ डोंगरगढ़ नागपुर सड़क पर चक्काजाम करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और बिजली विभाग की होगी। हेमलाल वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहु को दस साल हो गए विधायक बने लेकिन उन्होंने कभी भी लाल बहादुर नगर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जिससे क्षेत्र के लोगों में विधायक के प्रति नाराजगी है और उसी का नतीजा है कि प्रतिवर्ष क्षेत्रवासियों को ऐसे समास्याओं का सामना करना पड़ता है । इनका भी हिसाब क्षेत्र के किसान साथी विधायक दलेश्वर साहु से जरूर लेंगे। ज्ञापन सौंपने समय प्रमुख रूप से भाजपा किसान नेता हेमलाल वर्मा, पूर्व सरपंच देवेन्द्र कुमार साहु, रामाधार ओझा, राजकुमार ताम्रकार, घनश्याम वैष्णव, कुशल साहु, अवध राम साहु, टेकचंद अग्रवाल, संतोष धरमगुड़े, पुरानिक साहु, संतोष बंजारे, जितेन्द्र सिन्हा, लखन साहु, चुन्नी पढ़ारे, उत्तम कुमार, योगेश कुमार, गणेश साहु,बित्तू लाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


