रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने 16 अगस्त को डोंगरगढ़ मेला ग्राउंड निचे मंदिर मां बम्लेश्वरी के समीप स्थापित शौर्य स्मारक अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सिर्फ लोधी समाज का ही नहीं अपितु समूचे भारत देश का है। वे देश के लिए लड़ते लड़ते वीरांगना हो गई ।विष्णु लोधी ने कहा भारत में तेजी से आर्थिक और राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं। जब आर्थिक और राजनीतिक बदलाव होते हैं तो उसका सीधा असर समाज पर पड़ता है और ऐसे में सामाजिक संरचनाएं टूटती हैं। संरचनाओं के टूटने का असर लोगों की मानसिकता पर गहरा पड़ता है। तय है इससे हर उम्र और हर तबके के लोगों पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या जो सामाजिक बदलाव हो रहा, वो सही है ? जिन हालात में हम रह रहे हैं क्या उससे हम संतुष्ट हैं ? क्या समाज के हर तबके तक वो सारी चीज़े पहुंच रही हैं जिसकी उन्हें उम्मीद है ? इन सारे सवालों से जूझना ज़रूरी है और गंभीरता से सोचना ज़रूरी है।
विष्णु लोधी ने कहा समाज की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं, जो समाज में कुछ अच्छा कर रहे , और समाज के बदलने से पहले खुद को बदलना ज़रूरी है, दुनिया को बदलने से पहले खुद को ठीक करना ज़रूरी है। “हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा” तभी हम समाज में बदलाव कर सकते हैं।
विष्णु लोधी ने उन बुनियादी सवालों की तरफ इशारा करते हुए कहा जिनसे हमारा, आपका और हम सबका सरोकार है। समाज में हर क्षेत्र में लगातार काम करने की ज़रूरत है।
विष्णु लोधी ने कहा समाज को तभी बदला जा सकता है जब हमारी मानसिकता बदलेगी। तभी हमारा समाज बेहतर और चिंता मुक्त होगा।


