जबेरा -पुलिस मुख्यालय की आदेश अनुसार अभिमन्यु अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश में की गई है जिसके तहत दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन में समस्त स्थान को आदेशित किया गया था कि इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के प्रति महिलाओं को जागरूक किया जावे। जिसके तहत जबेरा थाना में पदस्थ महिला सेल प्रभारी स्वाति तिवारी द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय ब बिछिया कॉलोनी पहुंचकर छात्र छात्राओं ब महिलाओं को अभिमन्यु अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि महिला संबंधी अपराध उनके कानूनी प्रावधान, समाज में महिलाओं को समानता, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता का भाव रखते हुए महिला अपराधों की रोकथाम के लिए अपील करते हुए छात्र एवं छात्राओ को मैं हूंं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत नशा दहेज रूढ़िवादिता, अश्लीलता, संवेदनशीलता, भ्रूणहत्या, अशिक्षा, लिंगभेद जैसे विषयों की समझाइश दी, साथ ही पुरुषों व युवाओं के साथ संवाद कर महिला संबंधी अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने एवं महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने के साथ ही उनकी मदद के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी प्रधानआरक्षक स्वाति तिवारी,सतीश नामदेव ,प्रधानाध्यापक राजेश राय , शिक्षक नंद किशोर बाजपाई, शिक्षिका छाया जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।