• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री प्रसाद की अभिनव पहल से कटनी को मिली नई पहचान। लोगों के सिर चढ़ कर बोला कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का जादू

by Manish Gautam Chiefeditor
August 12, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

8 मई से शुरू क्विज प्रतियोगिता का समापन 15 अगस्‍त को

14 अगस्‍त की क्विज प्रतियोगिता में स्‍वतंत्रता पश्‍चात् भारत की सुरक्षा में कटनी का योगदान एवं कटनी के अमर शहीदों से संबंधित पूँछे जायेंगे प्रश्‍न

क्विज प्रतियोगिता का परिणाम 15 अगस्‍त को होगा घोषित
कटनी। कटनी के गौरवमयी इतिहास, समृद्धशाली सांस्‍कृतिक, साहित्यिक और भौगोलिक विरासत, स्‍वातंत्र्य समर की गौरव गाथा सहित जिले की कई विशेषताओं से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्‍य से 8 मई से शुरू कटनी को जानें क्विज प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त को प्रतियोगिता का समापन होगा।

सोमवार 14 अगस्‍त को कटनी को जानों क्विज प्रतियोगिता में स्‍वतंत्रता पश्‍चात् भारत की सुरक्षा में कटनी का योगदान एवं कटनी के अमर शहीदों से संबंधित प्रश्‍न पूँछे जायेंगे। अपने अंतिम पड़ाव पर चल रही इस क्विज प्रतियोगिता के प्रति देश भर के प्रतिभागियों ने जबरदस्‍त उत्‍साह दिखाया है। प्रतिभागियों में क्विज प्रतियोगिता का जादू सिर चढ़कर बोला। इस प्रतियोगिता का समापन 15 अगस्‍त को आजादी के अमृत महोत्‍सव पर होगा।

*15 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता*

“कटनी को जानो” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कटनी जिले के गौरवपूर्ण इतिहास, विशेषताओं और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान से समूचे देश के आम जनमानस और नई पीढ़ी को परिचित कराना है। यह ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 8 मई से प्रारंभ होकर सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर शेष सभी दिवस प्रतिदिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक आयोजित होगी। जिसमें बहुविकल्पीय 10 प्रश्न ऑनलाइन प्रसारित किए जाते है। जिनके उत्तर प्रतिभागी को उसी दिन रात 12 बजे तक ऑनलाइन सबमिट करने होते है। अगले दिन सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करने के साथ ही नया कंटेंट और नए 10 बहुविकल्पीय प्रश्न प्रसारित किए जा रहे है। यह क्रम 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। प्रतिभागी http://katni nic.in/event/कटनी-को -जाने -प्रतियोगिता/ लिंक के जरिए प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

*प्रतिभागी का भारत की नागरिकता होना जरूरी*

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी प्रकार की कोई बाध्यता प्रतिभागी के लिए निर्धारित नहीं की गई है। किसी भी उम्र के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

*रोजाना दो हजार की पुरुस्कार राशि*

प्रतिदिन प्रस्तुत सही जवाब के आधार पर रेंडमली विजेताओं का चयन किया जाता है। जिसमें प्रथम स्थान में आने वाले प्रतिभागी के लिए 1000 रूपए, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 500, 300 और 200 रुपए पुरुस्कार राशि निर्धारित की गई है।

*बच्चों और युवाओं के लिए लाभकारी रही यह प्रतियोगिता*

उल्लेखनीय है कि “कटनी को जानो” प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध साबित हो रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई और युवा पीढ़ी राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान को बेहतर तरीके से जान सकेगी। इसके साथ ही कटनी के पर्यटन स्थल, प्राकृतिक और मानव निर्मित जल संरचनाओं, दूरसंचार, चित्रित शैलाश्रय, खनिज संपदा, रेल संरचना, आयुध निर्माणी आदि के संबंध में कई रोचक जानकारियों से रूबरू हो रही है। ऑनलाइन क्विज के माध्यम से आम जनमानस को कटनी के साहित्यिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, कला, खेल आदि क्षेत्र के इतिहास, प्रशासनिक ढांचे सहित कई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित हो सकें हैं। साथ ही बच्चे गर्मी की छुट्टी का सदुपयोग भी कर पाऐ और इससे उनका ज्ञानवर्धन भी हुआ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

निर्वाचन संबंधी सौंपे गये दायित्वों का करें गंभीरता से निर्वहन- कलेक्टर श्री प्रसाद लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.