• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निर्वाचन संबंधी सौंपे गये दायित्वों का करें गंभीरता से निर्वहन- कलेक्टर श्री प्रसाद लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
August 12, 2023
in कटनी
0
निर्वाचन संबंधी सौंपे गये दायित्वों का करें गंभीरता से निर्वहन- कलेक्टर श्री प्रसाद  लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से ली नोडल अधिकारियों की बैठक

बैठक में वर्चुअली नहीं जुड़ने वाले नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी
कटनी। विधानसभा के आगामी चुनाव की चल रही तैयारियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार को निर्वाचन कार्यों को संपादित करने नियुक्त नोडल अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली तथा उन्हें सौंपे गये दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिये। श्री प्रसाद ने बैठक में कहा कि नोडल अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देशों का गहराई से अध्ययन करने तथा उनके मुताबिक ही अपने दायित्वों का निर्वाह करने की हिदायत भी दी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक की सूचना के बाद भी बैठक में वर्चुअली उपस्थित नहीं रहने वाले नोडल अधिकारियों क्रमश: जिला खनिज अधिकारी संतोष सिंह एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. आर के सिंह, आयुक्त नगर निगम कटनी और अधीक्षण अभियंता विद्युत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन संपन्न कराने नियुक्त नोडल अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर साधना परस्ते, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत तथा सभी एसडीएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरभ नामदेव भी वर्चुअली जुड़े थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक में नोडल अधिकारियों से उन्हें सौंपे गये दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चुनाव की घोषणा से लेकर चुनाव संपन्न होने तक निर्वाचन के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश देते हुये कहा कि नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से समय-समय पर प्राप्त होने वाले दिशा-निर्देशों से न केवल अपने आप को अपडेट रखना होगा बल्कि राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की भी समय-समय पर बैठकें आयोजित कर उन्हें भी इनसे अवगत कराना होगा। इसलिए नियमों व प्रावधानों का अच्छे से अध्ययन कर लें।

श्री प्रसाद ने बैठक में नोडल अधिकारियों सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को लापरवाही या ढिलाई बरते जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी सौंपे गये दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें, शंका हो तो समय रहते उनका समाधान कर लें। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को दायित्वों का कुशलतापूर्वक संपादन करने के लिए चेक लिस्ट बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्य की जानकारी आयोग के पोर्टल पर दर्ज की जाये तथा निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को चाही गई जानकारियां समय पर भेजी जायें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में मतदान कर्मियों की नियुक्ति, जरूरी मानव संसाधन, प्रशिक्षण, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट मशीनों के रेण्डमाइजेशन एवं कमिशनिंग, स्वीप प्लान, मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी, आदर्श आचरण संहिता एवं संपत्ति विरूपण अधिनियम का पालन कराने, जरूरी मानव संसाधन, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल, एफएसटी और एसएसटी का गठन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की व्यवस्था, शिकायत प्रकोष्ठ, मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, डाकमत पत्र, मतदान पूर्व, मतदान एवं मतदान के बाद की व्यवस्थाओं, स्ट्रांग रूम, मतगणना कर्मियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रियंका गांधी,अरूण यादव व अन्य पर  420,469 में FIR दर्ज

प्रियंका गांधी,अरूण यादव व अन्य पर  420,469 में FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d