रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आज 9 अगस्त बुधवार को स्वंतत्रता दिवस की 77 वी वर्षगांठ के अंर्तगत ‘ मेरी माटी मेरा देश ‘ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुए प्रकृति को हरा – भरा रखने का संकल्प लिया गया। इसके साथ – साथ परिवहन कार्यालय के अंदर स्वयं आरटीओ अधिकारी के साथ – साथ सभी कर्मचारियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान चलाया गया। तथा भविष्य में हमेशा कार्यालय परिसर में साफ सफाई रखने के लिए संकल्प लिया गया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में श्रीमती चौहान द्वारा हमेशा साफ-सफाई को लेकर आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को निर्देशित भी किया जाता रहा है और उनके द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है जिसके चलते वह हमेशा एक सजग अधिकारी के रूप में पहचानी जाती हैं । साथ ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर और प्रांगण में उनके द्वारा आज पौधरोपण का कार्य किया गया। और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारी को निर्देशित भी किया गया कि वह परिसर में साफ-सफाई हेतु हमेशा संकल्पित रहे और परिसर में प्रवेश करने वाले समस्त हितग्राही भी परिसर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें ऐसी उनके द्वारा अपील की गई। और पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने के लिए पौधरोपण करने के लिए भी प्रेरित किया गया।


