रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आज 9 अगस्त बुधवार को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव भारत की आजादी , गौरव इतिहास ,संस्कृति व उपलब्धियों को लेकर 12 मार्च 2021 को साबरमती की दांडी यात्रा से प्रारंभ होकर 2023 को भव्य समापन की कड़ी के रूप में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में लगभग 75 फलदार, औषधि एवं गुलाब के पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण महाविद्यालय के ऑडिटोरियम के पास, मशरूम यूनिट के पास , अमृत वाटिका के पास , गांधी प्रतिमा के पास किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने पंच प्रण की प्रतिज्ञा मिट्टी हाथ में रखकर छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को दिलाई। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात अपने उद्बोधन में डॉ जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम वसुधा संवर्धन, वीरों का वंदन और मिट्टी को नमन करते हुए शुभारंभ किया जा रहा है। देश हित की प्रतिज्ञा हृदय में धारण हेतु अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में गोद ग्राम में वृक्षारोपण, ग्राम ब्यावरा में शहीद विजय शंकर दुबे की स्मारक पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सतत् 30 अगस्त तक चलेंगे एवं आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 पौधे लगाने की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ हर्षा चचाने ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता का राष्ट्रभक्ति हेतु दृढ़ संकल्पित हो। इस कार्यक्रम में डॉ पुष्पा दुबे ,डॉ किरण पगारे, डॉ वर्षा चौधरी ,डॉ भारती दुबे,डॉ रश्मि श्रीवास्तव ,डॉ संगीता अहिरबर, डॉ संध्या राय,डॉ श्रुति गोखले,डॉ कंचन ठाकुर,डॉ पीआर मानकर,श्री कैलाश डोंगरे ,डॉ आशीष सिंह,डॉ जी सी पांडे, डॉ आर वी शाह, डॉ सी एस राज डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ अरुण सिकरवार डॉ विनीत कुमार अग्रवाल, डॉ रागिनी सिकरवार, श्री प्रेमकांत कटंगकार, डॉ यशवंत निगवाल, डॉ दीपक अहिरवार,डॉ रीना मालवीय,डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ नीतू पवार, श्रीमती शीतल मेहरा ,डॉ मधु विजय, डॉ कीर्ति खरे ,डॉ एकता गुप्ता, डॉ हेमंत चौधरी,डॉ मनीषा तिवारी ,डॉ विजया देवासकर ,डॉ दशरथ मीना, डॉ निशा रिछारिया, श्रीमती आभा बाधवा, श्रीमती प्रीति ठाकुर ,कुमारी सौम्या चौहान, श्री देवेंद्र सैनी ,डॉ प्रीति मालवीय, डॉ प्रगति जोशी , डॉ संगीता पारे, डॉ घनश्याम डेहरिया, डॉ मनीष चंद्र चौधरी,डॉ आशीष सहगोरा कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकिता तिवारी ,श्रीमती किरण विश्वकर्मा, कु चारु तिवारी श्रीमती नीलम चौधरी महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।


