सिलौंडी क्षेत्र में 48 घण्टों में हुई बारिश से क्षेत्र के कचनारी पुल एवँ सगवां पुल क्षतिग्रस्त हो गये थे । पिछले दिनों बारिश के कारण क्षेत्र में दो पुल एवं कोई जगह जल भराव की स्थिति आ गई थी ।
क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय ने क्षेत्र के गांवो में भमण कर लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी देकर समस्या का समाधान का प्रयास शुरू करा दिया है ।
ग्राम पिपरिया, ग्राम पंचायत देवरी बिछिया, में ट्राँफार्मर ख़राब होने के कारन आक्रोशित ग्रामीण, ने जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय से अपनी समस्या बताई है । ग्राम अतरसूमा में ख़राब ट्रांसफार्मर 25, 25के दो
ग्राम पिपरिया, ग्राम पंचायत देवरी बिछिया, गोपालपुर में एक 100का
जिला पंचायत सदस्य ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान का प्रयास शुरू करा दिया है । जिला पंचायत सदस्य के प्रयासों कचनारी मझगवां मार्ग चालू हुआ ,कूदना नदी की पुलिया टूटी (डाला के पास ) चालू हुआ एवं गोपालपुर से सगमा रोड में भी लकड़ी हटवा कर अधिकारियों से चर्चा की गई की रोड को टेंपरेरी चालू किया जाए । इस अवसर पर खम्हरिया सरपंच अनिल बागरी , सजल राय ,मनीष बागरी महामंत्री ,उपयंत्री ज्ञानचंद राय सहित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही है ।


