रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। राधा कृष्ण मंदिर ग्राम बाबरिया भाव में श्रीरामचरितमानस पर नौ दिवसीय कथा का हुआ आयोजन । इसमें सुश्री किरण भारती उत्तर प्रदेश, प्रीति रामायनी नरसिंगपुर द्वारा भगवान श्री राम के चरित्र पर नौ दिवसीय कथा का मानस चिंतन अधिक मास, श्रवण मास मै ग्रामीण महिला मंडल द्वारा रखा गया। क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिती में साध्वी प्रीति रामायणी जबलपुर द्वारा मनमोहक प्रस्तुती को किया गया। भव्य मंदिर के बनने की बात कही गई। इस मौक़े पर भाजपा यशवंत पटेल , पूर्व मंडी अध्यक्ष महेश गोयल, सांसद प्रतिनिधि संदीप सिंह तंवर, डॉ विजय रघुवंशी, जीरावह, सेतान पल सिंह पगठाल, हरी सिंह तंवर सिवनी मालवा, डॉ कमलेश वर्मा, भक्ति पटेल, संतोष बड़े, पूनम शौनर, देवेंद्र सौनर, एवं समस्त राम भक्त मजूद रहे।


