• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

“अमृत भारत स्टेशन” योजना से इटारसी जंक्शन,नर्मदापुरम एवं बानापुरा रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह,नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर किया शिलान्यास…!

by Manish Gautam Chiefeditor
August 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
“अमृत भारत स्टेशन” योजना से इटारसी जंक्शन,नर्मदापुरम एवं बानापुरा रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह,नपाध्यक्ष नीतू यादव ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर किया शिलान्यास…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का वर्चुली शिलान्यास किया है। 25 हजार करोड़ की लागत से इन सभी रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में पश्चिमी मध्य रेलवे अंतर्गत 36 रेलवे स्टेशनों का लगभग 1125 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। जिसमें नर्मदापुरम जिले के इटारसी जंक्शन,नर्मदापुरम एवं बनापुरा रेलवे स्टेशन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों पर जो पुनर्विकास एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें सर्कुलेटिंग एरिया का विकास एवं स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण,स्टेशन

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/08/VID-20230806-WA0052.mp4

प्रवेश द्वार का विकास, हाई लेवल प्लेटफार्म का प्रावधान,प्लेटफार्म कवर ओवर शेड की सुविधा, स्टेशन भवन के अग्रभाग का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा ।इसके साथ ही स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप स्टेशन की आंतरिक साज सज्जा भी की जाएगी। इन स्टेशनों पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ प्रतीक्षालयों का विकास किया जाएगा। ये सभी रेलवे स्टेशन दिव्यांग फ्रेंडली बनाए जाएंगे। हर स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था भी की जाएगी।
देशभर के स्टेशनों के नवीनीकरण की योजना के तहत नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के आतिथ्य में शिलान्यास समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा,पार्षदगण, पीयूष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, हंस राय, अनिल बुंदेला, प्रसन्न हरणे, रोहित गौर, सेठी चौकसे सहित शहर के नागरिक, स्कूली विद्यार्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश भर की रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के साथ सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। रेलवे स्टेशनों का विस्तार हो रहा है। नई रेलवे लाइन भी डल रही हैं। देश की लगातार प्रगति उन्न्नति हो रही है। श्री मोदी जी द्वारा जी-20 की बैठक देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश प्रगति की राह पर अग्रसर है। उनके द्वारा पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी गई है। भारतीय रेल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन एक माडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान और सांसद राव उदय प्रताप सिंह के प्रयास से रेलवे के विकास में नये आयाम तैयार हो रहे हैं। नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन से संबंधित अमृत भारत प्रोजेक्ट की एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन के माडल की प्रस्तुति दी गई। स्वागत भाषण भोपाल रेल मंडल के अधिकारी अनुराग दत्त त्रिपाठी ने दिया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सावन सहित चौमास के पावन महीने के चलते श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बहनों ने हरे वस्त्र धारण कर किये भजन ओर चौहर

सावन सहित चौमास के पावन महीने के चलते श्री तारण तरण दिगम्बर जैन चैत्यालय जी में बहनों ने हरे वस्त्र धारण कर किये भजन ओर चौहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.