रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। महिला मंडल राजा मोहल्ला द्वारा नर्मदेश्वर महादेव माता मढ़िया राजा मोहल्ला से कालेमहादेव तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सभी महिलाओ एवं पुरुषो द्वारा किशोर घाट से नर्मदाजल संग्रहित करके काले महादेव पहुचे , वहाँ जल अर्पित कर पूजन अर्चना की गई। इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे मातृ शक्ति एवं धर्म अनुरागी भी शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजिका आशा चौकसे व रीना चौकसे ने सभी महिला मंडल सहित मातृशक्ति और सहयोगियों का आभार माना।


