• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अब राशन लेने सुदूर गांव नहीं जायेंगे गरीब परिवार कलेक्टर ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कराई नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानें घंटो भटकने से ग्रामीणों को मिला छुटकारा, महिला स्व सहायता समूहों को मिला काम

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2023
in कटनी
0
अब राशन लेने सुदूर गांव नहीं जायेंगे गरीब परिवार कलेक्टर ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कराई नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानें घंटो भटकने से ग्रामीणों को मिला छुटकारा, महिला स्व सहायता समूहों को मिला काम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले के प्रत्येक गरीब परिवारों को शासन द्वारा प्रदत्त खाद्यान्न समय पर और बिना किसी असुविधा के मिल सके, इसको लेकर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे परिवारों की सुविधा को देखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यभार संभालने के बाद से ही न सिर्फ राशन दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया बल्कि उनमें सुधार लाने के लिए लगातार आवश्यक कार्यवाहियां भी की गई। इसके साथ ही साथ हितग्राहियों को खाद्यान्न लेने के लिए गांव से दूर न जाना पड़े इसके लिए जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय उचित मूल्य की नवीन दुकानें स्थापित कराई गई। जिसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। जिला प्रशासन की इस सार्थक पहल से ग्रामीणों में जहां संतोष और प्रसन्नता के भाव स्पष्ट दिख रहे हैं।

 

*महिला समूहों के हाथ हुए मजबूत*
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले में करीब दो दर्जन से अधिक शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन का जिम्मा महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है। वर्तमान में जिले में 29 शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से किया जा रहा है। जिनमें से 24 दुकानें कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नवीन स्थल पर आबंटित कराकर संचालित कराई जा रही है।
*इन गांवों में स्थापित हुई नई दुकानें*
गरीब परिवारों को शासन द्वारा प्रदत्त खाद्यान्न पाने के लिए आसपास के गांव न भटकना पड़े और आसानी से उन्हें समय पर राशन उपलब्ध हो जाए इसके मद्देनजर 24 नई शासकीय उचित मूल्य की दुकानें शासन स्तर पर कार्यवाही कराकर प्रारंभ कराई गई हैं। जिनमें बड़वारा विकासखंड के ग्राम गुडाकला, बरही विकासखंड के ग्राम बिचपुरा, कुआं, करेला, जगुआ, बगदरा, सिरोंजा गडरिया, लुरमी, रीठी विकासखंड के ग्राम नयाखेड़ा, कैना, बरयारपुर, बांधा, घिनौंची, सिमरा नंबर 1, बडगांव, सिमझरी, विजयराघवगढ़ के ग्राम चोरी, खिरवा नंबर 2, कटनी ग्रामीण के मतवार पड़रिया, सरस्वाही, पटवारा, कूड़ो, टेढ़ी, गैतरा और जुहली के नवीन दुकानें स्थापित कराई गई हैं। जिनमें से सभी का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है।
*हितग्राहियों को मिला असुविधा से छुटकारा*
उल्लेखनीय है कि कटनी जिले में 477 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया जा रहा है। जिनमें 226030 परिवारों के 896879 सदस्यों को गेंहू, चावल, नमक और शक्कर प्रदत्त की जाती है। प्रति माह 1623 मैट्रिक टन गेंहू, 2479 मैट्रिक टन चावल, 184 मैट्रिक टन नमक और 8 मैट्रिक टन शक्कर का वितरण इन दुकानों के माध्यम से किया जाता है। सुदूर ग्रामों में नवीन दुकानों की स्थापना से ग्रामीणों को अब दूर गांव राशन लेने जाने और घंटों लाइन लगाने की असुविधा से छुटकारा मिला है। सरस्वाही के राजेश चौधरी, दीपक और जनक दुलारी यादव ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयास से उन्हें इस तकलीफ से छुटकारा मिला है तो वहीं ग्राम जुहला की कीर्ति, घिनौची के दुलारे आदि ने भी कलेक्टर श्री प्रसाद और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
*स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग*
शासन द्वारा गरीब परिवारों को प्रदान किए जाने वाले राशन के वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही और अनियमितता न हो, इसको लेकर कलेक्टर श्री प्रसाद सजगता से स्वयं इसकी समय समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही अनियमितता बरतने वाले राशन दुकान संचालकों, सेल्समैन से लेकर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों पर निरंतर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। पिछले दिनों भ्रमण कार्यक्रम दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ग्राम सरस्वाही पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ राशन दुकान का मुआयना किया बल्कि स्वयं हितग्राहियों से मिलकर खाद्यान्न वितरण के संबंध में उनसे जानकारी भी ली।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा किसान फल,फूल सब्जी की खेती को बढ़ाकर आमदनी बढ़ा रहे है,विकास पर्व के तहत 95 लाख 60 हजार की लागत से बने संभाग स्तरीय कृषक प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण, उद्यानिकी विभाग की बाउंड्री वॉल सहित आसपास पसरे अतिक्रमण क्यों नही हटे के सवाल पर कहा मंत्री जी कि करेंगे इकाई कलेक्टर से चर्चा …

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा किसान फल,फूल सब्जी की खेती को बढ़ाकर आमदनी बढ़ा रहे है,विकास पर्व के तहत 95 लाख 60 हजार की लागत से बने संभाग स्तरीय कृषक प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण, उद्यानिकी विभाग की बाउंड्री वॉल सहित आसपास पसरे अतिक्रमण क्यों नही हटे के सवाल पर कहा मंत्री जी कि करेंगे इकाई कलेक्टर से चर्चा ...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d