• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा किसान फल,फूल सब्जी की खेती को बढ़ाकर आमदनी बढ़ा रहे है,विकास पर्व के तहत 95 लाख 60 हजार की लागत से बने संभाग स्तरीय कृषक प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण, उद्यानिकी विभाग की बाउंड्री वॉल सहित आसपास पसरे अतिक्रमण क्यों नही हटे के सवाल पर कहा मंत्री जी कि करेंगे इकाई कलेक्टर से चर्चा …

by Manish Gautam Chiefeditor
July 30, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230730-WA0078.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230730-WA0077.mp4

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । सरकार की मंशा है कि किसानों की आमदनी बढ़े, इस दिशा में उद्यानिकी विभाग की ओर से भी किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे किसान रबी खरीफ के अलावा उद्यानिकी फसलों फल,फूल और सब्जी के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं। किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी जानकारी देने के लिए ही कृषक प्रशिक्षण भवन का निर्माण किया गया है। इस संभाग स्तरीय कृषक प्रशिक्षण में उद्यानिकी से संबंधित प्रशिक्षण होंगे जिससे किसान प्रोसेसिंग करने में अग्रसर होंगे। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने विकास पर्व के तहत रविवार को 95 लाख 60 हजार रूपये की लागत से बने संभागीय कृषक प्रशिक्षण केंद्र सह कार्यालय संयुक्त संचालक के लोकार्पण और किसानों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, भाजपा नेता पियूष शर्मा, अजीत मंडलोई, सागर शिवहरे, रोहित गौर के साथ ही संचालनालय उद्यानिकी विभाग अपर संचालक डाॅ केएस किराड़, जेपी कुलेकर उप संचालक उद्यान, श्रीमति जयमाल सिंह, सहायक उद्यान एमएल कोरी, उप संचालक बैतूल अशीष शर्मा, उप संचालक श्रीमति रीता उईके, योगेश तिवारी, नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतल जिले के अधिकारी संभाग के उद्यानिकी विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी तीनों जिलों के किसान, स्वसहायता समूह की महिलाएं व बढ़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।
सर्वप्रथम मंत्री श्री कुशवाह ने दीप प्रज्वलन के बाद कन्या पूजन किया तदोपरांत कृषक प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने उद्यानिकी फसलों से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। साथ ही हितग्राही सम्मेलन में शामिल अनेक हितग्राहियों को करीब एक करोड की राशि के चेकों का हितलाभ एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि शासन की योजना से किसान छोटी.छोटी यूनिट लगाकर प्रोसेसिंग करके आय को दोगुना कर रहे हैं। प्रशिक्षण भवन में प्रशिक्षण प्राप्त कर और अधिक मुनाफा ले सकेंगे। किसानों को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। जिससे युवा किसानों को रोजगार के अवसर मिलेंगेए युवा किसान रोजगार देने वाले किसान बनेंगे। श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में प्रोसेसिंग करते हुए महिलाएं भी स्वसहायता के माध्यम से आमदनी बढाने में सक्षम बन रही हैं। माताएं बहने चिप्सए अचारए,सब्जीए सहित अन्य उद्योग से जुढ़ रही हैं।
श्री कुशवाह ने कहा कि पूर्व में मप्र में सिर्फ 5 प्रशिक्षण् केंद्र थे। अब सभी संभागों में बन रहे हैं। मप्र में अब 25 लाख हेक्टेयर में उद्यानिकी का रकबा हो गया है। अब विकास खंडों तक में प्रशिक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरूआत में अभी 20 विकासखंडों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। अगस्त से शुरू होंगे जिसमें नर्मदापुरम जिला भी शामिल है। उन्होंंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को माली का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पचमढ़ी में भी प्रशिक्षण हुआ जिसमें युवाओं में विशेष उत्साह है।

विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रही है। विधायक डॉ शर्मा ने उद्यानिकी विभाग की बाउंड्रीवॉल सहित आसपास किए गए कब्जे हटाने की बात मंच से रखी । मंत्री श्री कुशवाह से मीडिया द्वारा सवाल किया गया आपके पिछले साल भूमिपूजन में कार्यक्रम में उधानकी विभाग की जगह पर किए गए कब्जे को एक सप्ताह में एसडीएम द्वारा हटाने की बात कही गई थी । लेकिन अभी तक कोई भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया का क्या कारण रहा?? जिस पर मंत्री श्री कुशवाह ने अभी तक किन कारणों से अतिक्रमण नहीं हटाए गए है वे कलेक्टर से चर्चा करेंगे की बात कही । इस अवसर पर विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान हितेषी योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशहाली आई हैं। किसानों का कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक सिवनीमालवा श्री वर्मा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में नर्मदापुरम जिले ने प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह प्रशिक्षण केंद्र उद्यानिकी से जुड़े कृषकों के लिए लाभकारी साबित होगा।
इस मौके पर तीनो विधायकों ने सभी किसानों को भवन बनने की शुभकामनाएं दी तथा आने वाले समय में प्रशिक्षण प्राप्त कर आय बढाने का आव्हान किया, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा पीएमएफएम के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण किया गया। स्वागत भाषण उप संचालक रीता उइके, संचालन राजेश जयसवाल और आभार प्रदर्शन अपर संचालक किराड ने किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सांसद ने 7 पंचायतों को पानी टैंकर (अग्नि शमन यन्त्र )सहित वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.