पन्ना/ मध्यप्रदेश में यदि सही मायने में किसानों की हितेषी है तो वह कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी किसान हितेषी बनती है लेकिन सबसे ज्यादा यदि किसान वर्ग परेशान है तो है भाजपा के शासनकाल में समय पर खाद बीज ना मिलना सिंचाई के लिए बिजली ना मिलना आम बात हो गई है। उक्त आशय की बात पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने प्रेस को जारी बयान में कहा की किसानों की समस्याओं और उनकी तकलीफों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के लिए पांच बड़ी सौगातो की घोषणा की है जिसको सरकार बनने के बाद तत्काल अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 हॉर्स पावर का बिल माफ, बिजली का बकाया माफ, किसानों का कर्जा माफ, और जो आंदोलन करते समय किसानों के ऊपर भाजपा सरकार के इशारों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उसको माफ किया जाएगा वही 12 घंटे किसानों को बिजली अनवरत रूप से सिंचाई के लिए दी जाएगी। श्री दीक्षित ने कहा कि प्रदेश के किसान भाइयों को आगामी विधानसभा चुनाव में यह चुनना होगा कि वह किसान हितेषी पार्टी को मौका देना चाहती है या किसान विरोधी भाजपा को। उन्होंने कहा कि यह होने वाला विधानसभा का चुनाव मध्य प्रदेश के हर वर्ग के भविष्य को सुरक्षित करने वाला चुनाव है इसलिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाकर मध्यप्रदेश में विकास के व हर वर्ग के कल्याण के लिए मार्ग प्रशस्त करें।


