कटनी (29 जुलाई) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिले में पूर्णकालिक जनसंपर्क अधिकारी की पदस्थापना हेतु आयुक्त जनसंपर्क को पत्र लिखा है।
आयुक्त जनसम्पर्क को लिखे गए पत्र में कलेक्टर ने उल्लेखित किया है कि जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा के करीब दो वर्ष पूर्व कटनी से स्थानान्तरण के बाद जबलपुर में पदस्थ मनोज श्रीवास्तव को जबलपुर में अपने पदीय कार्याे के साथ- साथ कटनी के जिला जनसम्पर्क अधिकारी के दायित्वों के निर्वहन का अतिरिक्त कार्य भी सौंपा गया है। कलेक्टर ने पत्र मे लेख किया है कि मनोज श्रीवास्तव वर्तमान में अपने कार्य के साथ-साथ कटनी का कार्य भी देख रहे है। जिले में पूर्णकालिक जनसंपर्क अधिकारी के नहीं होने के कारण शासन की जनहितैषी योजनायें, जनता के साथ प्रशासन का संपर्क एवं जिले मे कार्यरत मीडिया के समन्वय स्थापित करने मंे असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस विषय पर समय-समय पर पत्रकारों द्वारा भी पूर्णकालिक जनसंपर्क अधिकारी की पदस्थापना की मांग की जा रही है। इसलिए कटनी जिले में जनसंपर्क अधिकारी की पूर्ण कालिक पदस्थापना करने का आग्रह है।


