रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। प्रधानमंत्री स्कूल और राइजिंग इंडिया के तहत नर्मदापुरम जिले के विकासखंड सिवनी मालवा के ग्राम बाबरी में पीएम श्री स्कूल खोला गया। इस स्कूल खोलने से संपूर्ण ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है एवं प्रशंसा भी की है । क्योंकि यह स्कूल पूरी सिवनी मालवा तहसील में एक अकेला स्कूल है। इस स्कूल का कायाकल्प शीघ्र ही बदलने वाला है इसमें खेल मैदान, भवन की मरम्मत ,बच्चों के लिए पुस्तकालय एवं ग्रीन स्कूल के तहत पूरी लाइटिंग एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं की पूर्ण व्यवस्था होगी। इस योजना का प्रचार प्रसार करने हेतु प्रतिदिन जन जागरण कार्यक्रम जनभागीदारी द्वारा संपन्न किया जा रहा है। शाला में बच्चों शिक्षकों एवं एसएमसी एवं जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। इस योजना का पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री जी का एक सपना था। संस्था प्रधान सुरेंद्र पटेल ने बताया कि मेरे ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चे भी शहर जैसी शिक्षा प्राप्त कर सर्वांगीण विकास करें। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुरेंद्र पटेल एवं एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यदुवंशी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। संस्था से शिक्षक सालक राम टेकाम, श्रीमती संध्या यदुवंशी, श्रीमती रेखा केवट एवं ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे।


