• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

मुख्यमंत्री बड़गांव में हेलीपेड पर उतरते ही लाड़ली बहनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान की 109 जल कलशों से हुई आत्मीय अगवानी पुष्प वर्षा कर लाड़ली बहनों ने किया स्वागत

by Manish Gautam Chiefeditor
July 27, 2023
in top
0
मुख्यमंत्री बड़गांव में हेलीपेड पर उतरते ही लाड़ली बहनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान की 109 जल कलशों से हुई आत्मीय अगवानी  पुष्प वर्षा कर लाड़ली बहनों ने किया स्वागत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज यहां कटनी जिले के बड़गांव स्थित हेलीपेड में बड़ी ही गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ 109 पवित्र जल कलशों से लाड़ली बहनों ने अगवानी की और पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 109 गांवों से आईं ये बहनें दरअसल
पर ग्रामीण जल प्रदाय योजना पवई -2 की अनुपम सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार जताने जल कलश लेकर अपने -अपने गांवों से यहां पहुंचीं थीं।
लाड़ली बहनों से मिले आत्मीय प्रेम से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से बाहर आते ही सीधे लाड़ली बहनों से मिलने पहुंच गए और बातों का सिलसिला शुरू हो गया।इसके साथ ही बड़गांव का समूचा हेलीपेड परिसर गुरुवार को अपने लाड़ले भैया के प्रति बहनों के अनूठे और स्नेहिल भ्रातृत्व प्रेम का साक्षी बन गया।

*बहनों ने मुख्यमंत्री से कहा -धन्यवाद भैया*

जहां बारिश के मौसम की उमस भरी गर्मी के बावजूद अपने लाड़ले भैया और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए बैठीं हजारों लाड़ली बहनें यहां मुख्यमंत्री भैया को अपने बीच पाकर खुशी से फूली नहीं समा रहीं थीं। बीच-बीच में रूक -रूक कर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।यहां मौजूद हर बहन मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिलने आतुर थीं।
मुख्यमंत्री ने भी अपनी किसी लाड़ली बहन को निराश नहीं किया। उन्होंने पहुंचते ही सभी से प्रणाम किया। मुख्यमंत्री सभी बहनों से मिले, सिर पर हाथ रखकर लाड़ली बहनों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया और घर परिवार का कुशलक्षेम भी पूछा।
बहनें,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने के लिए आभार जता रहीं थीं । हाथों में “भैया जी को धन्यवाद ..”लिखी तख्तियां लेकर लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहीं थीं। लाड़ली बहना सेना -धन्यवाद शिवराज भैया।किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष उपहार मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। महात्मा गांधी नरेगा योजना से हर हाथ में काम एवं काम के बदले में पूरा दाम। मुख्यमंत्री लाडली बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए का उपहार।
मुख्यमंत्री ने सभी से बात की और कहा-बहन खाते में पैसा आ गया … चिंता मत करना ।अभी मिल रहे एक हजार रूपए को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रूपए तक करूंगा। लेकिन अपनी किसी भी बहन की आंखों में लाचारी और बेबसी के आंसू नहीं आने दूंगा। बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। कटनी की श्रीमती सुशीला दाहिया और रीठी की आशा सिंह के सिर पर मुख्यमंत्री ने हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने रीठी की तरूण बाई और बड़गांव की कमली बाई से हालचाल पूछा।

*हेलीपैड पर ये रहे मौजूद *

हेलीकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त , वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक, सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा का भी बड़गांव आगमन हुआ। हेलीपैड पर विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पांडेय ,के डी ए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी,जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन , पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर संभागायुक्त श्री अभय वर्मा,कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन मौजूद रहे।

*मनोज कुमार श्रीवास्तव*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव मे श्रद्धा का सैलाब

भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव मे श्रद्धा का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d