कटनी।11 जुलाई से 2023 से गुरूनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर , झूलेलाल चालिहा समिति द्वारा रोजाना विविध, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। सुबह, शाम भजन कीर्तन, आरती, पल्लव व दीनबंधु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल चालीहा महिला
समिति की शालनी सौम्यानी ,पूजा मूलचंदानी , आशा गलानी, ज्योति लाहौरानी, विदया बहलानी , ज्योति पंजवानी , सोनी गलानी , नीलम जगवानी , मधु खूबचंदानी ,श्वेता गंगवानी ,कविता गंगवानी ,नीलू बहलानी , सिमरन चेतवानी, लवली गंगवानी , आदि महिला सदस्यों द्वारा मंदिर मैं महिलाओं व बच्चों की अनेक प्रतियोगिता आयोजित कराई गई है।इस अवसर पर झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।प्रत्येक रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कटाये घाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना भजन कीर्तन ,अखो पल्लव ,आरती व दीप दान का कार्यक्रम आयोजित व जल देवता से देश की ख़ुशहाली ,व भरपूर बारिश की कामना की जाती है। चालीहा महोत्सव समिति के त्रिलोकचंद भोजवानी, श्रीचंद भाटिया ,हरीश बहलानी, नेवंदराम खूबचंदानी, अमर चेतवानी, महेश बहलानी, सुरेश गांधी, राजकुमार खीयानी, अशोक रोहरा गोतम गलानी , संजय खूबचंदानी,मदन सेवलानी , अजीत केसवानी , मनोहर उधवानी , नरेश छाबड़ा ,सुनील हसीजा ,प जुगल किशोर पांडेय ,महेश डोडानी , व अन्य जनों ने श्रद्धालुओं से समस्त कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपेक्षा की गई हैं।


