रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी
उमरियापान:- खेत में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवरी बिछिया गांव की है।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।
हासिल जानकारी के मुताबिक देवरी बिछिया निवासी संजय पिता राजकुमार विश्वकर्मा खेत में रोपा लगाने ट्रैक्टर से मचाई कर चला रहा था।इसी बीच अचानक ट्रैक्टर पलट गया।संजय ट्रैक्टर युवक फस गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रेक्टर में फंसे युवक को बाहर निकाला। जबलपुर अस्पताल ले जाते समय मझगवां के समीप युवक ने दम तोड़ दिया।परिजन मझगवां अस्पताल पहुँचे।थाना क्षेत्र में मौत न होने पर मझगवां पुलिस ने कार्रवाई नही किया। परिजन मृतक को लेकर वापस उमरियापान अस्पताल आ गए।गुरुवार को युवक का शव परीक्षण किया जाएगा।एसआई मान सिंह मार्को ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं।


