रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम के मार्गदर्शन मे खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा आज जासलपुर रेत खदान पर जाकर रेत का अवैध उत्खनन करते जेसीबी को जब्त कर देहात थाने मे खडा कराया ।बताया जा रहा है कि ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि जासलपुर रेत खदान सहित अन्य खदानों पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिसको लेकर खनिज अधिकारी के निर्देशन में खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान ने खनिज टीम के साथ जासलपुर खदान पर दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन करते जेसीबी को धर दबोचा। जेसीबी का ड्राइवर खनिज इंस्पेक्टर और उनकी टीम को देख कर भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद जेसीबी को देहात थाने में लाकर खड़ा कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है। खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि निमसाडिया सहित जासलपुर रेत खदान पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिसके चलते खनिज निरीक्षक द्वारा आज खनिज टीम के साथ अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी को जप्त कर देहात थाना में खड़ा किया गया है।


