कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने विकासखंड बड़वारा की ग्राम पंचायत सलैया सिहोरा में बरेला से बंजर तक 2.6 किलोमीटर लंबी सुदूर सड़क निर्माण हेतु 46लाख 11हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी युवा कटनी को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया है। इस कार्य से 10हजार742 मानव दिवसों का रोजगार सृजित होगा। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना श्री प्रसाद ने निर्माण एजेंसी को योजना के प्रावधानों एवं मार्गदर्शी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


