कटनी- #प्रतिभाशाली_विद्यार्थी_प्रोत्साहन_योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कक्षा 12वी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लानें वाले प्रदेशभर के 78 हजार 641 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास पर्व पर प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कटनी जिले के 717 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक करोड़ 79 लाख 25 हजार रूपए की राशि अंतरित की। लैपटॉप खरीदने के लिए राशि पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रों ने अपने मामा जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति लैपटॉप खरीदने की राशि देने के लिए हृदय से आभार जताया है।
* कटनी के छात्र श्रीकांत, सुरूचि, महेश एवं मृदुल नें जताया हदृय से आभार*
#प्रतिभाशाली_विद्यार्थी_प्रोत्साहन_योजना के तहत लैपटॉप खरीदने हेतु 25 हजार रूपये की राशि मिलने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर के गणित संकाय के छात्र श्रीकांत यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्रीकांत यादव ने 12वी की परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक अर्जित किये थे।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सुरूचि तिवारी को 79.8 प्रतिशत अर्जित करनें पर लैपटॉप का उपहार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये जाने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए योजना को छात्रों के लिए महत्वाकांक्षी योजना बताया है।
इसी तरह जीव विज्ञान संकाय से 92.6 प्रतिशत अर्जित कर अपने गांव का नाम रोशन करनें वाले छात्र महेश तिवारी भी मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए कहते है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रों को लैपटॉप क्रय करनें हेतु राशि अंतरित की गई है उस राशि से छात्र लैपटॉप खरीदकर अपनी आगे की पढाई और सरल व बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर के छात्र मृदुल सिंह परिहार नें गणित संकाय से 84.4 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण करनें पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदे हेतु 25 हजार रूपये की राशि मिलने पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि लैपटॉप मिलने से विद्यार्थीयों की पढाई की राह और सरल हो सकेगी।


