• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

विजयराघवगढ़ की जनता के आशीर्वाद से पुनः एक बार प्रधान सेवक बनूंगा:–संजय पाठक

विजयराघवगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रदेश की सबसे अधिक विकास वाली विधानसभा सवा दो करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण भूमिपूजन

by Manish Gautam Chiefeditor
July 18, 2023
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी । विधायक संजय पाठक ने आज विकास पर्व के अंतर्गत विजयराघवगढ़ के परसवारा, टीकर, धवैया,बिचपुरा में 2 करोड़ 25 लाख से 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया सड़कें,सामुदायिक भवन, बाउंड्री वॉल शामिल है। इस दौरान उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि विधानसभा में विकास कार्यों को कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, हमारी सरकार ने विकास कार्यों के लिए धन का मुंह विजयराघवगढ़ की ओर करके खोल दिया है। जिससे गांव-गांव एवं संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं, सामुदायिक भवन,रंगमंच,बारातघर बन रहे हैं और लोगों तक सीधे विकास पहुंच रहा है।

आज गांव के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, घर घर पीने के लिए पानी,शिक्षा,चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में धन की कमी नहीं है। आज विधानसभा में तीन बायपास स्वीकृत है। अच्छी सड़के बन रही है। क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए अब
कारीतलाई में 38 करोड़ से सीएम राइज स्कूल स्वीकृत हो गया है जिसमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी जिसका भूमिपूजन जल्द होगा साथ ही साथ ग्राम चरी प्रधानमंत्री श्री स्कूल योजना से स्कूल भी स्वीकृत हो गया है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

आज विजयराघवगढ़ प्रदेश की सबसे अधिक विकास वाली विधानसभा है । मैनें विजयराघवगढ़ के विकास के लिए जितना संभव हुआ कार्य किया है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के पुनः आशीर्वाद से प्रधान सेवक बनने का चुनाव लडूंगा। श्री पाठक ने सभी जगह उपस्थित भारी जनसमुदाय से पांच सालों में किए गए विकास कार्यों एवं क्षेत्र की सेवा से जनता की संतुष्टि पर सवाल करते हुए आगे पुनः सेवा के लिए चुनाव लड़ने का आशीर्वाद मांगा जिस पर उपस्थित सभी लोग ने हाथ उठाकर अपना समर्थन आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही श्री पाठक ने बरही के मंडी परिसर में खाद वितरण केन्द्र का भी शुभारंभ किया इस केंद्र के शुभारंभ होने से किसान आवश्यकता अनुसार खाद ले सकेंगे।

इस अवसर पर विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल, श्रीमती सुधा जायसवाल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, रामसेवक दुबे, भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रंगलाल पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश गर्ग, राकेश द्विवेदी, डारेश्वर पाठक, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल सभी मंडल अध्यक्ष गण मनीषदेव मिश्रा, प्रमोद सोनी, केशव यादव, जयवंत सिंह, शिवगोपाल चतुर्वेदी, पंकज सिंह, लवलेश सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रहें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नगर कांग्रेस द्वारा विभिन्न मुद्दों से शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.