कटनी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की मंशानुसार नगर निगम के सामान्य सम्मिलन में पारित प्रस्ताव के परिपालन में विश्राम बाबा वार्ड को अब न्यू सिविल लाइन क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुधार न्यास कॉलोनी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी कलेक्ट्रेट कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोक निर्माण विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वन विभाग होने के साथ–साथ शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी तथा सम्मानीय न्यायधीश गणों का निवास होने के साथ कार्यालय भी स्थित हैं। जिसको दृष्टिगत रखते हुए विश्राम बाबा क्षेत्र को नगर निगम में पूर्व समय पर आयोजित हुए निगम सम्मिलन में सर्वसम्मति से न्यू सिविल लाइन घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था। जिसके परिपालन में निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने स्वीकृति प्रदान की है। अब विश्राम बाबा वार्ड को न्यू सिविल लाइन क्षेत्र के नाम से जानने के साथ शासकीय अभिलेखों में भी उल्लेख किया जाएगा। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने विश्राम बाबा क्षेत्र के निवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए न्यू सिविल लाइन घोषित होने पर बधाई भी दी है।