कटनी यदि व्यक्ति के अंदर सहयोग की भावना एवं समन्वय से कार्य करने के गुण विद्यमान होते हैं। तो हर मुश्किल कार्य आसानी से हो जाता है। कुछ ऐसे ही कार्य अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता को लेकर शहर में पहचान कायम करने वाले शहर विकास के लिए निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे द्वारा किए जा रहे हैं। जहां बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक एक में सड़क पर इंदिरा नगर चौराहे के समीप मोहम्मद नौशाद द्वारा सार्वजनिक उपयोग में आने वाली शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण हटाने के लिए निगमायुक्त ने उक्त व्यक्ति को संबंधित अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी किया था। जिसके परिपालन में स्थानीय पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव एवं नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से मोहम्मद नौशाद द्वारा स्वयं आगे आकर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा लिया गया है। निगमायुक्त ने कहा कि यदि ऐसे ही व्यक्ति शहर हित एवं शहर के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से आगे आकर कार्य करेंगे। तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा शहर एक विकसित एवं विकासशील शहरों की श्रेणी में आ जाएगा।


