कटनी (18 जुलाई)- असाटी वैश्य समाज के उत्थान और प्रगति हेतु एवं आर्थिक रूप से पिछड़े हुए परिवारों की आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने हेतु असाटी समाज तत्परता से एकजुट होकर और आगे बढ़ चढ़कर मिलजुल कर सभी लोग सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कला, साहित्य, खेलकूद, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, पढ़ाई और विविध विषयों में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन भी असाटी वैश्य समाज विकास समिति के माध्यम से किया जाएगा। कुछ इस प्रकार के निर्णय नवगठित कार्यकारिणी संरक्षक मंडल एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा रविवार को आयोजित सामाजिक बैठक में संतराम असाटी (गुप्ता)और महामंत्री योगेंद्र कुमार असाटी की उपस्थिति में लिए गए। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्व सहमति से एकमतेन होकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत, अभिनंदन वंदन और माल्यार्पण के उपरांत प्रवक्ता राजेंद्र असाटी द्वारा पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक समाज के हित में तत्परता पूर्वक कार्य करने की शपथ सदस्यों को दिलाई गई। अध्यक्ष संतराम असाटी, महामंत्री योगेंद्र कुमार असाटी, उपाध्यक्ष राकेश असाटी एवं लक्ष्मीकांत असाटी, कोषाध्यक्ष राजकुमार असाटी,सचिव सूरज और अशोक असाटी, प्रवक्ता राजेंद्र असाटी सह सचिव उमेश असाटी संगठन मंत्री कन्हैयालाल एवम् प्रेम नारायण असाटी, मीडिया प्रभारी राजा असाटी, लेखा प्रभारी हेतु रवि असाटी को कार्यकारिणी में दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में संजय असाटी,रामगोपाल, मनोज, रमेश, गुलशन, प्रकाश, मनोज, शैलेंद्र और बिहारी लाल का चयन कर स्थान दिया गया है। असाटी वैश्य समाज के संरक्षक मंडल में राजाराम असाटी, रामगोपाल, प्रेमचंद्र ,सुनील, (मंचू) ,राजेश ,राधेश्याम ,सुदामा प्रसाद, गौरी शंकर, हरगोविंद, घनश्याम दास असाटी और मोहनलाल को चुना गया है। इस दौरान महिला असाटी वैश्य समाज विकास महिला समिति द्वारा भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं कला के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लल्लू लाल असाटी गीता असाटी, सुनीता असाटी, अंजनी असाटी, सरिता , शालिनी, रजनी, कीर्ति ,रेखा, अनीता एवं अन्य महिला पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी रही।


