स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आज विधायक प्रतिनिधि पार्षद सुनील दुबे ने नगर के माध्यमिक एकीकृत शाला स्टेशन टिमरनी में पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। दुबे ने सर्वप्रथम सरस्वती पूजन कर आगंतुक विद्यार्थियों का कुमकुम तिलक लगाकर और आरती उतार कर स्वागत किया ।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा शाजापुर जिले के ग्राम गुलाना मे प्रदेश के सीएम राइस स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम एवं स्कूल चले अभियान का शुभारंभ का सीधा प्रसारण स्कूल में दिखाया गया ।मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि आगामी 20 जुलाई को प्रदेश के कक्षा 12वीं में जिन्होंने 75% से अधिक अंक लाए हैं उन्हें लैपटॉप हेतु ₹25000 की राशि दी जावेगी साथ ही सभी शासकीय स्कूलों में प्रथम आए हुए विद्यार्थियों को स्कूटी भी दी जाएगी। विधायक प्रतिनिधि दुबे ने अपनी ओर से बच्चों को पानी की बॉटल पेंसिल चॉकलेट उपहार में दिए और प्रेरणादाई कहानी भी सुनाई बच्चों को अपने स्कूल के समय का अनुभव भी साझा किया दुबे ने विद्यार्थियों और शाला परिवार के साथ मिलकर परिसर में वृक्षारोपण भी किया बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश तिवारी ,भाजपा नेता सुनील विश्वकर्मा वार्ड क्रमांक 3 पार्षद श्रीमती उमा कल्लू पाल ,सुभाष पाल शिक्षक श्री माखन चौहान, श्रीमती अशलेखा तिवारी ,श्रीमती कांति मालवीय ,श्रीमती कंचन सोनी ,राणा मेडम खान मेडम एवं पालक गण सहित विद्यार्थी गण मौजूद थे।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


