रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/इटारसी। सेठा कैंसर हॉस्पिटल नर्मदापुरम की डॉक्टर्स टीम एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा आज 17 जुलाई 2023 को समय 11:00 से 5:00 तक डीसीबी बैंक पांचवी लाइन इटारसी के समस्त कर्मचारी एवं बैंक के क्लाइंट्स का लगभग 150 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थित डीसीबी बैंक के समस्त अधिकारी एवं सेठा कैंसर हॉस्पिटल से डॉ विनय यादव एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।


