सिलौंडी : विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमहनी ,शुकल पिपरिया , महनेर के सभी ग्राम वासियों के साथ आज दिनांक 13 /07/23 को अंतोदय समिती अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह धुर्वे जी ने बैठक ली ।सभी ग्राम वासियों को मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही एवं सभी माताओं बहनों एवं ग्राम वासियों को शासन की योजना के विषय में चर्चाएं की एवं जैसे लाडली बहना योजना आवास योजना पेंशन एवं योजना शासन द्वारा चलाई गई योजनाएं हैं उनके विषय में सभी ग्राम वासियों से चर्चाएं हुई एवं सभी ग्रामवासियों एवं माताओं बहनों को खुशी हुई एवं सभी सचिव सरपंच एवं समस्त सदस्य भी उपस्थित रहे ।



