रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम शहर आबकारी दल द्वारा चक्कर रोड के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान एक दो पहिया वाहन स्कूटी से 1 पेटी देसी शराब के साथ आरोपी सोनू यादव पिता रमेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी खेड़ा हाल मुकाम ग्राम ब्यावरा को गिरफ्तार किया।आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार तीन पहिया ऑटो वाहन से 2 पेटी केन बियर जप्त की गई।वृत्त इटारसी शहर में आबकारी विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त रेलवे क्वार्टर,बकरी मोहल्ला इटारसी में अवैध शराब 294 पाव देशी शराब जब्त, कुल जब्ती की मात्रा 52.92 बल्क लीटर। मौके से आरोपी अभिषेक सोलंकी उर्फ गोविंदा फरार। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया। जिले कार्यवाही में जप्त शराब एवं वाहनों की अनुमति कीमत कुल 225640/- 
आज की कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार नीलेश पंवार आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा मदन रधुवंशी आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र वारंगे विकास लोखंडे नर्मदा प्रसाद मेहरा एवं नगर सैनिक मोहन यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी दल द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।


