रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्ममदापुरम। मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल के सीईओ द्वारा जारी आदेश में वक्फ कब्रिस्तान प्रबंधन हेतु आमिर खान पिता महबूब खान को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही वक्फ कब्रिस्तान के प्रबंधन हेतु प्रबंध समिति के गठन के आदेश भी जारी किए गए हैं। जिसमें शमशेर खान उपाध्यक्ष,शाबाज खान सचिव, फरहान खान कोषाध्यक्ष तथा सलमान अली शाहरुख अली को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर प्रबंध कमेटी के लोगो को भाजपा नेता आमीन राईन, शेख जावेद,अलीम राईन, हाजी शेख रशीद,मुन्ना पठान, राजा राईन,अल्ताफ अली रूवेश पठान, रहमान खान, सलीम खान, शाहिव खान आदि सामाजिक लोगों ने बधाई दी । और वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष सनबर पटेल साहब का आभार व्यक्त किया।


