परासिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इकलहरा निवासी मयूर( रितिक) करोसिया बेस्ट स्टंट राइडर है इन के ऊपर 2 दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जलापन को देखते हुए इनके ऊपर हमला कर दिया गया जिससे कि मयूर को सर में चोट आई हैं उन्हें सिर पर टाके भी लगे हुए हैं और उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना कुंडीपुरा में दर्ज करवाई गई है मयूर करोसिया एक होनहार एवं प्रसिद्ध स्टंट मास्टर है यह स्टंट मास्टर कभी-कभी अपने काम के लिए छिंदवाड़ा आता है और अपने काम करके अपने घर चला जाता है पर कुछ छिंदवाड़ा
के असामाजिक तत्वों के द्वारा इस स्टंट मास्टर के ऊपर हमला किया जाता है स्टंट मास्टर युटुब मैं भी अपने हुनर के लिए प्रसिद्ध है एवं इस स्टंट मास्टर ने कई बड़े-बड़े संस्थानों में स्टंट के जरिए अपना एक मुकाम हासिल किया है पर इस स्टंट मास्टर पर इस तरीके के जानलेवा हमले से ऐसे प्रसिद्ध युवा अपनी कला पब्लिक के बीच नहीं दिखा सकते पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इस हमले को लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


