रिपोर्टर संतोष चौबे
आज दिनांक 11 जुलाई 2023 गुनौर में जिला अध्यक्ष श्री धनंजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया गुनौर ब्लॉक ईकाई के अध्यक्ष श्री अनूप तिवारी के साथ इकाई के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही । जिला अध्यक्ष की अगुवाई में जनपद पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं उसके बाद बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 27 अगस्त को होने वाले महाधिवेशन पर चर्चा की गई एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की गई।
कार्यक्रम में गुनौर,अमानगंज, सलेहा के पत्रकारों की उपस्थित रही जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार पाठक ,राजेश पाण्डेय,अजय चौरसिया,प्रमोद कुमार अवधिया,सुरेंद्र पांडेय, शांति प्रसाद पटेल,बृजभान पटेल, सोकेन्द्र पटेल, धर्मराज कश्यप, संतोष चौबे,रामनरेश गुप्ता, अजय वर्मन सहित अधिक संख्या पत्रकार मौजूद रहे।


