रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संगीत विभाग के शिक्षक श्री जय सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में बैंड द्वारा शाहगंज में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया | विद्यार्थियों ने देश भक्ति धुनों से वातावरण को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी के संघर्ष से जनमानस को परिचित कराना रहा ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने अपने संदेश में कहा कि आज देश आजाद है पर हमें देश कि विकास के लिए उसी समर्पण और निष्ठा के साथ काम करना होगा जिस जज्बे के साथ स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए कार्य किया था ।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हम सबका गौरवशाली महोत्सव है। संयोजक डॉ हंसा व्यास ने शब्द क्रांति को याद करते हुए कहा कि उस समय साहित्य ने जनमानस की आत्मा को न केवल झकझोरा वरन आजादी के संघर्ष में योगदान देने के लिए भी जागृत किया । कार्यक्रम प्रभारी डॉ कल्पना विश्वास ने बैंड निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्रतिवेदन डॉ अंजना यादव ने प्रस्तुत किया। बैंड का नेतृत्व श्री जय सिंह ठाकुर और श्रीमती नित्या पटेरिया ने किया। प्रियांशु राजपूत, रितु मलैया, दीपक बंसल, नंदिनी मलैया, केशव विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा, रवि रितेश, पायल सोलंकी, आकाश तोमर, रिंकू सोलंकी आदि विद्यार्थीयों ने बैंड का संचालन किया।



