• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समूचे देश में दिख रहा प्रतियोगिता को लेकर उत्साह कटनी को जानें प्रतियोगिता ने तय किया दो माह का सफर करीब 10 हजार प्रतिभागी बने

by Manish Gautam Chiefeditor
July 9, 2023
in कटनी
0
समूचे देश में दिख रहा प्रतियोगिता को लेकर उत्साह  कटनी को जानें प्रतियोगिता ने तय किया दो माह का सफर  करीब 10 हजार प्रतिभागी बने
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी से जुड़ी रोचक विविधताओं और स्वर्णिम इतिहास से देशवासियों को रूबरू कराते हुए कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ने धीरे धीरे दो माह का सफर तय कर लिया है। 8 मई से प्रारंभ इस प्रतियोगिता में इन दो माह के सफर दौरान देश के कोने कोने से करीब 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिनमें स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ साथ गृहणियों और बुजुर्ग महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

ग्रामीण क्षेत्रों और महिलाओं का रहा दबदबा

            प्रतियोगिता को लेकर कटनी जिले के साथ साथ अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई तो वहीं प्रतियोगिता में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों की प्रतिभागिता का दबदबा रहा। विजेताओं में भी इनकी संख्या अधिक रही। इसके अतिरिक्त जिले के दोनों आश्रय गृहों लिटिल स्टार फाउंडेशन चिल्ड्रन होम और आसरा बाल गृह के बच्चों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इन दोनों आश्रय गृहों के बच्चों ने निरंतर इस प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि पुरुस्कार राशि भी प्राप्त की।

एशिया के पहले फ्लाइंग जंक्शन से जुड़ी जानकारी हुई साझा

            कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के तहत गत शुक्रवार 7 जुलाई को कटनी जिले में निर्माणाधीन एशिया के पहले फ्लाइंग जंक्शन से जुड़ी जानकारियों को साझा किया गया। सम्पूर्ण देश में कौतूहल का विषय बने देश के सबसे बड़े रेलवे फ्लाई ओवर और एशिया के पहले फ्लाइंग जंक्शन के बारे में प्रतियोगिता के माध्यम से संपूर्ण देश के पटल पर जानकारी रखी गई। कटनी जिले के आम जनमानस को भी पहली बार प्रतियोगिता के माध्यम से ही जिले में संचालित इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकी।

इन्होंने हासिल किया स्थान

गुरुवार 6 जुलाई को प्रतिभागियों ने कटनी के रेल चतुर्भुज यानि कटनी जंक्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और इससे जुड़े 10 आसान प्रश्नों के उत्तर दिए। सही जवाब और रेंडमाइजेशन प्रक्रिया उपरांत चार विजेता चुने गए। जिनमें सिविल लाइन कटनी की नित्या अग्रवाल ने प्रथम, अमीरगंज के अमित त्रिपाठी ने द्वितीय, आसरा बाल गृह के आकाश दुबे ने तृतीय और अंतरवेद गनियारी की स्वाति लखेरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हरदा  खमलाय गांव डकैती कांड के आरोपी पकड़ाये पुलिस ने 34 लाख का सोना किया बरामद भाजपा नेता के यहां हुई थी वारदात

हरदा खमलाय गांव डकैती कांड के आरोपी पकड़ाये पुलिस ने 34 लाख का सोना किया बरामद भाजपा नेता के यहां हुई थी वारदात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.