रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। मध्य भारत प्रांत के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आशा महेंद्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास ग्राम धुरपन में संपन्न हुआ। जिसमे प्रांत भर से आए हुए 30 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में सेवा भारती के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव विजय पौराणिक,प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांत सेवा प्रमुख विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। समापन पर छात्रावास परिसर मे पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश सांवरिया, पवन अग्रवाल, सोनू बिंद्रा, निर्मल राजपूत, मनोज राय, वीरेन्द्र दीक्षित, छविराज सोनी,रामबाबू राजपूत मौजूद रहे।



