कटनी (8 जुलाई ) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने शनिवार को बरही तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां निर्वाचक नामावली में नवीन मतदाताओं के नाम जोडनें के कार्याे की जानकारी ली। जिस पर बी.एल.ओ एवं सहायक शिक्षक तथा पटवारी द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतनें पर उन्होने दौनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करनें के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई, तहसीलदार श्याम चंदन चंदेल, नायब तहसीलदार मनोज नामदेव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
न्यायालय तहसील के बटवारा प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता के अंतर्गत कुल 69 प्रकरण में तीन माह की समय- सीमा के 54 एवं तीन से छैः माह की समय-सीमा के 15 प्रकरण पाए गए। प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान कुछ प्रकरणों में निर्धारित प्रारूप में सहखातेदारों को इश्ताह तामीली नहीं किया जाना पाया गया। प्रकरणों पर पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के हस्ताक्षर एवं वंशवट सजरा नहीं लगे पाये जाने तथा न्यायालय में प्रचलित 15 बटवारा प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान इश्तहार का प्रकाशन निर्धारित प्रारूप मे नहीं किये जाने पर पर गहन नाराजगी व्यक्त की जाकर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
फौती नामांतरण के प्रकरणों के निरीक्षण के दौरान लंबित 275 प्रकरणों में 274 प्रकरण समय-सीमा में तथा 1 प्रकरण में तामीली चस्पा होना नही ंपाया गया। मासिक पत्रक के निरीक्षण के दौरान गत राजस्व वर्ष में माह के अंत तक सीमांकन के 211 लंबित प्रकरणों में तीन माह के अंदर के 198 प्रकरण तथा तीन से छैः माह के 13 प्रकरण लंबित पाये गए। लंबित प्रकरणों का सीमांकन समय -सीमा मे न किये जाने पर संबंधित पटवारी एवं रजस्व निरीक्षकों पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ऑफिस कानूनगो शाखा तथा नाजरात शाखा का भी निरीक्षण कलेक्टर श्री प्रसाद द्वार किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने राजस्व वसूली की कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शेष बकाया राशि के वसूली कार्य मे गति लानें के निर्देश दिए गए। उन्होनें सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान तहसील की 32 शिकायतों का शीघ्र संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। व्यवहार वाद प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सिविल न्यायालय सहित माननीय हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरणों की पंजी का संधारण नहीं किये जाने पर न्यायालयवार व्यवहार वाद प्रकरणों की जानकारी पंजी में संधारित कर प्रकरणों की अपडेट स्थिति पंजी में दर्ज करनें के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बिल रजिस्टर के का निरीक्षण किया गया जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोषालय को प्रेषित देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं आहरण के संबंध में एमपीटीसी 17 मे निर्धारित कालमों के अनुसार प्रविष्टि पाई गई। कैश बुक के कॉलम नंबर 3 मे स्पष्ट विवरण दर्ज नहीं होने पर संबंधित लिपिक को स्पष्ट विवरण के साथ क्रांस ंएंट्री करने के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद ने दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा लोक सेवा केन्द्र बरही का भी निरीक्षण किया जाकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


