• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नगरपालिका के जलकार्य विभाग के विरोध में कांग्रेस पार्षद सहित कार्यकर्ताओं का अदभुत प्रदर्शन, व्यंजनों की प्लेट कार्यालय के सामने रखकर उसकी खुशबू से कर्मचारियों को नींद से जगाने का प्रयास किया,निकाला जूलूस

by Manish Gautam Chiefeditor
July 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
नगरपालिका के जलकार्य विभाग के विरोध में कांग्रेस पार्षद सहित कार्यकर्ताओं का अदभुत प्रदर्शन, व्यंजनों की प्लेट कार्यालय के सामने रखकर उसकी खुशबू से कर्मचारियों को नींद से जगाने का प्रयास किया,निकाला जूलूस
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। नगर पालिका परिषद के बने 1 वर्ष होने को हैं लेकिन नगर पालिका में पार्षदों द्वारा जनता के छोटे-छोटे काम कराने के लिए खासा परेशान होना पड़ रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण इटारसी नगर पालिका परिषद में देखने को मिला जिसमें एक कांग्रेसी पार्षद ने अपने वार्ड में पानी की समस्या से बार-बार नगर पालिका सीएमओ सहित नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया कि उनके वार्ड में जलकार्य विभाग के जिम्मेदारो को कई बार अपनी समस्या से अवगत कराया गया लेकिन उनके कार्यों को तवज्जो ना देकर दरकिनार किया जाता रहा है। जिसको लेकर आज कांग्रेसी पार्षद अमित कापरे सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। और जूलूस निकाला। आपको बता दे कि नगर पालिका परिषद इटारसी के जलकार्य विभाग का कांग्रेस पार्षद अमित कापरे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। और अवगत कराया कि वार्ड 16 में जलकार्य विभाग से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं के निराकरण नहीं होने से नाराज कांग्रेस पार्षद अमित कापरे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यंजनों की प्लेट जलकार्य विभाग के कार्यालय के सामने रखकर उसकी खुशबू से कर्मचारियों को नींद से जगाने का प्रयास किया। स्थानीय जल कार्य विभाग को कुंभकर्णीय नींद से उठाने के लिए किए गए इस अनूठे प्रदर्शन ने लोगों का खासा ध्यान खींचा। कांग्रेसियों का थाने के सामने से प्रदर्शन शुरू हुआ। इसमें स्पीकर के माध्यम से रामायण सीरियल की कुंभकरण को जगाने वाली सूक्तियां बज रही थी। कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता कुंभकरण को जगाने फल, खुशबूदार व्यंजन, जलेबी लोभान, ढोल नगाड़े लेकर कार्यालय पर पहुंचे।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्षद अमित कापरे आगे-आगे एक बैनर हाथ में लिए चल रहे थे जिस पर लिखा था हमारे यहां सभी प्रकार के बेवकूफ बनाए जाते हैं जल कार्य विभाग नगर पालिका परिषद इटारसी कार्यालय के द्वार पर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से व्यंजनों की थालियां सजाई गई। इसके बाद नगाड़े बजाए गए।प्रदर्शन के बाद कापरे ने जल कार्य विभाग पर लापरवाही और शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नल की टोटी बदलना या पाइपलाइन लीकेज जैसी छोटी-छोटी समस्याओं को सुधारने के लिए हर बार मुख्य नगरपालिका अधिकारी या नगर पालिका अध्यक्ष तक को फोन करना पड़ जाता है। जबकि एक पार्षद होने के नाते समस्या जानकर जल विभाग के फ्रंटलाइन ऑफिसर या वर्कर ही इस काम को मुस्तैदी से कर सकते हैं। शिकायतों का निराकरण हफ्तों हफ्तों नहीं हो पाता। वार्डों में बेतरतीब तरीके से जगह-जगह पाइपलाइन बिछा दी गई है। जिसके कारण कालोनियोंं के अंत में पानी नहीं पहुंच पाता। सड़को के ऊपर पाइप लाइन है जिससे भारी वाहनों के चलते बार-बार पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। नगर पालिका में सुनने वाला कोई नहीं । बुजुर्ग महिलाऐं बच्चे दोपहर में पानी के टैंकरों के पीछे दौड़ लगाते हैं। पार्षद कापरे ने बताया कि बारिश के पूर्व इस आशय का एक पत्र मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी सौंपा गया था। जिसमे मेरे द्वारा चेतावनी दी गई थी की गर्मी में शहर त्राहि-त्राहि करेगा और वही हो रहा है। लोगों की दो बाल्टी पानी के लिए पार्षद खुद अपना पसीना बहा रहे है। और यह स्थिति किसी एक वार्ड की नहीं पूरे शहर की है। उन्होंने कहा कि पानी देने के मामले में ईश्वर तो मेहरबान हो गया पर नगर पालिका कब होगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्षद दल में अंजलि प्रमोद कलोसिया, संजय ठाकुर, राहुल वर्मा, मनीष चौधरी, मोनी चंद्रवंशी, अभिषेक साहू, अभिषेक ओझा, जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष किशन सिंह मंटू, वार्ड 16 अध्यक्ष अंकित वर्मा, राहुल भाट, कुलदीप तिवारी, पप्पी कलोसिया, बिट्टू दुंदुभी, मंडलम अध्यक्ष देवी मालवीय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मामले में नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि जलकार्य विभाग में मैनपावर की कमी है बावजूद इसके हम जनता की समस्या निराकरण का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं। नपा के जलकार्य विभाग के टीमवर्क के कारण ही इस बार गर्मी में जनता को पानी के लिए बहुत ज्यादा परेशान नही होना पड़ा। परिषद के सदस्य हमारे परिवार के हैं और अगर उन्हें कोई समस्या है तो कभी भी हमें बोल सकते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देश की एकता और अखंडता के लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता,सातरास्ते स्थित मुखर्जी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

देश की एकता और अखंडता के लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता,सातरास्ते स्थित मुखर्जी प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d