रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122 वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने सातरास्ता स्थित डॉ. मुखर्जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण करते हुए कहा कि डॉ . मुखर्जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया, उसके सभी सदैव ऋणी रहेंगे। मुखर्जी ने पहली औद्योगिक नीति की नींव रख भारत की प्रगति के मार्ग प्रशस्त किये। डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र-समर्पण और दूरदर्शिता हमें सदैव मार्गदर्शन देगी। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्षद्वय सागर शिवहरे , रोहित गौर , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी , जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर , मनोहर बड़ानी , कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , चरणजीत सिंह , राहुल ठाकुर , मंडल महामंत्री पूनम मेषकर , अनुराग तिवारी , नगरमंत्री मनीष परदेशी , मुकेश नागर , मनीष शर्मा , जयबाला निगम , राजेश रायकवार , वीरू पटवा , दुर्गेश मिश्रा , आमिर पठान , जसवीर सिंह , विशाल स्वामी , सुमित सराठे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


