रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। माँ भारती के अमर सपूत,भारत की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राण उत्सर्ग करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता व विचारक, जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म-जयंती पर उन्हें आज श्रद्धांजलि दी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक डा सीतासरन शर्मा ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,भाजपा जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना,भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो,महामंत्री राहुल चौरे,पार्षद जिमी कैथवास, कुंदन गौर,राहुल प्रधान,पूर्व सभापति भरत वर्मा,विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरप्रीत छाबड़ा, बबलू राजवंशी,पप्पू तिवारी,पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बाबरिया,नगर उपाध्यक्ष शेलेंद्र दुबे,गौरव बड़कुर,सौरभ मेहरा,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा,रोहित वेशकर,गोपी नायक सहित अन्य मौजूद थे।


