कटनी नगर पालिक निगम की सक्रिय महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से इन दिनों शहर के चहुमुखी विकास कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर के हेमू कालाणी वार्ड में प्रकाश कुकरेजा के घर से मामा किराना तक 22 लाख 48 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का स्थानीय पार्षद सुमन राजू मखीजा की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मीचंद डोडानी एवं तुलसी बजाज से भूमि पूजन कराकर आम जनता के लिए शहर के विकास में एक और नई कड़ी जोड़ी गई।
महापौर श्रीमती सूरी ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डों में विकास की एक नई इबादत लिखी जाएगी जिसके लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रोड ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता रखते हुए तय मापदंडों के अनुसार कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव समाजसेवी संजू नाकरा प्रकाश कुकरेजा ठाकुर रंगलानी गुल्लू बालानी श्याम गोदवानी लकी गंगवानी मुरली पंजवानी रमेश टहलरामानी घनश्याम असरानी मनोहर लाल मंगलानी लक्ष्मण बलेचा ठेकेदार रजनीश तिवारी सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।


