कटनी अपनी लंबी शासकीय सेवा प्रदाय करने के बाद नगर निगम के जल प्रदाय विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी प्रमोद जार द्वारा गहोई धर्मशाला में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में शहर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी शामिल होकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिजनों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सम्मानित किया।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जल प्रदाय में पदस्थ कर्मचारी अपनी लंबी सरकारी सेवा के दौरान शहर के लोगों की अंतर्मन से सेवाएं दी हैं।
उन्होंने कहा मैं उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। इस दौरान पार्षद श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती प्रभा गुप्ता सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजनों की उपस्थिति रही।


