कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी साहित्य ललित कलाओ के लिए कार्य कर रही महाकौशल प्रांत की अखिल भारतीय संस्था के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति में शामिल हुई।
इस दौरान संस्था द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर आयोजित कला गुरु सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य गायन में सराहनीय प्रस्तुति एवं संस्था द्वारा कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण पत्र भी महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा प्रदाय किए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे देश का सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेंगे। इस दौरान एमआईसी सदस्य अवकाश जायसवाल श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी सहित संस्था के श्रीमती उमा बहरे सुश्री मीरा भार्गव अशोक तिवारी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।


