रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आदर्श महिला क्लब एंव मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नर्मदापुरम की शाखा ने वन महोत्सव सप्ताह के चलते पौधे भेट किये ताकि बारिश में पौधे रोपे जा सकें। अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हम पौधे लगाते है,भेंट भी करते है ताकि इस धरा पर अधिक से अधिक पौधे लग सके। हमारे पर्यावरण की रक्षा हो इसी तारतम्य में पौधे भेंट किये और सभी से आग्रह कि प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दें। आदर्श महिला क्लब एंव मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट से नीरजा फौजदार,रामगोपाल चौबे,शारदा जैन,सुषमा गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव,आरएस मेहर, सुनीता अग्रवाल,गायत्री अग्रवाल, श्वेता जैन,जूही दुबे, ज्योति अग्रवाल,उषा अग्रवाल आदि उपस्थित रही।


