रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण हेतु उपलब्ध कराये गए हैं। इनका वितरण निकाय के राजस्व कर्मचारियो एवं आशा कार्यकर्ताओ के माध्यम से हितग्राहियो को वितरित किया जाना हैं। उक्त कार्य हेतु दिनांक 02 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय के मीटिंग हाल में नवनीत पांडेय़ मुख्य नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम द्वारा राजस्व अधिकारियो एवं कर्मचारियो तथा आशा कार्याकर्ताओ की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड वितरण के निर्देश दिये ।


