विधानसभा निर्वाचन 2023 के पूर्व जिले की चारों विधानसभा मुड़वारा, बड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ क्षेत्र के मतदान केन्द्रों की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को चिन्हित मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन का कार्य कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आदेश जारी कर भौतिक सत्यापन के कार्य के तहत अधिकारी मतदान केन्द्र के भवन की स्थिति,मतदान केन्द्र तक पहुंचने के आवागमन की व्यवस्था, मतदान केन्द्र के फर्नीचर की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्रारुप के अनुसार तीन दिवस मे जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।6जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान केन्द्रों के भौतिक स्तयापन हेतु सौंपे दायित्व

